Jammu में तवी नदी उफान पर, कई इलाकों में Alert जारी
Wednesday, Jul 29, 2026-03:27 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी में तेज बहाव के चलते प्रशासन ने लोगों से नदी और उसके किनारों से दूर रहने की अपील की है। कई निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है।
प्रशासन ने बताया कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाएंगे। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की गई है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा है। मौसम विभाग ने भी कई क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
