जम्मू वालों सावधान! 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Thursday, Jul 30, 2026-05:45 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू संभाग के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को जम्मू और आसपास के इलाकों में हल्की से तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है और मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में ठंडक का अहसास है। लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार अगले 5 दिनों तक जम्मू संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार आज व आने वाले 5 दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इससे निचले इलाकों में जलभराव, नदियों-नालों में पानी का स्तर बढ़ना और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी रहती है।
मौसम विभाग की नागरिकों से अपील
- अनावश्यक रूप से घर से न निकलें
- नदी-नालों और कमजोर दीवारों के पास न जाएं
- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें
- मौसम की अपडेट पर नजर बनाए रखें
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
