घर से निकलने से पहले सावधान! Accidents का Hotspot बन रहा Jammu का यह Chowk

Tuesday, Oct 27, 2026-04:07 PM (IST)

आर.एस. पुरा(तनवीर सिंह): जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील आर.एस. पुरा के गांव सलामाचक का चौक-चौराहा लगातार सड़क हादसों का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस चौक पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो, जब यहां हादसा न हो।

यह चौक दबलैड से जम्मू की ओर जाने वाली सड़क और आर.एस. पुरा से सलैड़ की ओर जाने वाली सड़क को जोड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस चौक पर हुए हादसों में कई लोग घायल होकर अपने हाथ-पैर तुड़वा चुके हैं। कुछ दिन पहले इसी चौक पर एक महिला की दर्दनाक मौत भी हो गई थी। वहीं बीती रात एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक से भी कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक चौक की सुरक्षा के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई।

स्थानीय लोगों ने एक बार फिर प्रशासन से अपील की है कि सलामाचक चौक के चारों ओर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण लगाया जा सके और भविष्य में किसी की जान हादसे की भेंट न चढ़े।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News