गुलहट्टा पुल पर रूटीन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया युवक, FIR दर्ज

Saturday, Jun 06, 2026-07:28 PM (IST)

गुरसाई ( दिनेश ठाकुर ) :   पुंछ जिले में नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत गुरसाई पुलिस को एक और सफलता मिली है। रूटीन नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से 6.16 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, 06 जून 2026 को लगभग दोपहर 12:00 बजे पुलिस स्टेशन गुरसाई की टीम गुलहट्टा पुल पर नियमित नाका चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोहेल अब्बास पुत्र गुलाम अब्बास, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी क्षेत्र गुलहट्टा से हरनी मार्केट की ओर पैदल जा रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.16 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन गुरसाई में FIR नंबर 67/2026 के तहत धारा 8/15 NDPS एक्ट में मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News