Math का Paper देने घर से निकला युवक लापता, मदद की गुहार लगा रहा परिवार

Thursday, Aug 06, 2026-01:08 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू के तहसील मढ़ पुलिस स्टेशन कानाचक के अधीन आते एक गांव से 16 वर्षीय युवक घर से गया। पेपर देने के लिए लेकिन पेपर खत्म होने के बाद युवक घर वापस नहीं पहुंचा। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है।

लापता युवक के घरवालों का कहना है कि बीते दिन युवक कानाचक स्कूल में ही अपने घर से मैथ का पेपर देने गया था लेकिन पेपर खत्म होने के बाद भी वह घर वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस स्टेशन कानाचक को दी गई तो पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई है। आज 3 दिन बीत चुके हैं लेकिन युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया है।

घरवालों का अनुमान है कि उसके साथ एक और युवक भी है जो उसे बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। बता दें कि इस बात की पुष्टि पंजाब केसरी टीवी नहीं करता है। यह एक सिर्फ लापता युवक के घर वालों का बयान है और उनका अनुमान है। वहीं फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News