पंजाब केसरी की खबर का असर, 24 घंटे में प्रशासन की खुली नींद, तवी पुल पर लिया Action
Thursday, Jul 30, 2026-04:04 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में तवी नदी पर बने मुख्य पुल की सर्विस रोड की जर्जर स्थिति को लेकर पंजाब केसरी टीवी पर प्रसारित खबर का असर देखने को मिला। खबर प्रसारित होने के महज 24 घंटे के भीतर प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने मामले का संज्ञान लेते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण सर्विस रोड कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर बने गड्ढों और उखड़े हिस्सों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने संबंधित विभाग को तत्काल मुरम्मत के निर्देश दिए, जिसके बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग का उद्देश्य सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित और सुचारु बनाना है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुरम्मत कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया और प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य जल्द पूरा होगा, जिससे यातायात सुचारु होगा और भविष्य में बारिश के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
