Traffic Rules तोड़ने वालों पर Poonch Police का Action, जारी की चेतावनी

Thursday, Sep 10, 2026-12:51 PM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): डी.आई.जी. आर.पी. रेंज संदीप वज़ीर के निर्देश पर तथा एस.एस.पी. पुंछ शफाकत हुसैन भट की निगरानी में पुंछ पुलिस ने पुंछ शहर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष नाके लगाकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 130 से अधिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त/चालान किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना तथा जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था।

पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए वैध दस्तावेज साथ रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा तेज एवं लापरवाही से वाहन न चलाने की अपील की।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम जनता, विशेषकर वाहन मालिकों और चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News