Rajouri में ACB का Action, रिश्वत लेते रंगे हाथों Clerk Arrest

Wednesday, Sep 09, 2026-12:28 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को राजौरी जिले में एक कलर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार ब्यूरो ने कलर्क को जाल बिछाकर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कलर्क सरकारी ट्रेजरी कालाकोट में तैनात है। गिरफ्तार आरोपी कलर्क की पहचान खादम हुसैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार खादम के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने कलर्क पर अवैध रूप से पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं। इसी शिकायत के चलते ब्यूरो ने ट्रैप लगाया और आरोपी कलर्क को 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News