लापता युवक का श*व नहर से बरामद, परिजनों ने जताई ह*त्या की आशंका
Thursday, Jul 30, 2026-03:29 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू जिले के कैंप गोल गुजराल क्षेत्र का रहने वाला 27 वर्षीय रवि, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था, उसका शव देर रात नहर से बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और इंसाफ की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रवि के लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों ने जम्मू के फोर्थ ब्रिज के पास नहर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी अभियान के दौरान देर रात SDRF टीम को सफलता मिली और रवि का शव नहर से बरामद कर लिया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू, बख्शी नगर भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी।
वहीं, मृतक के परिजनों ने रवि की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
