Doda में आतंकी का मिला सड़ा-गला शव, राइफल भी बरामद, सुरक्षाबलों ने शुरू की जांच

Saturday, Sep 12, 2026-12:15 PM (IST)

डोडा(दिनेश ठाकुर): शनिवार को डोडा ज़िले में एक आतंकी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने उसके पास से एक राइफल भी बरामद की है।

जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को डोडा के सिओज धार के दिवक्षेत्र इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक संदिग्ध आतंकवादी के सड़े-गले अवशेष और एक M4 राइफल बरामद की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने शनिवार को दिवक्षेत्र इलाके में एक संदिग्ध सड़ी-गली लाश और उसके पास M4 राइफल देखे जाने की सूचना दी थी। अधिकारी ने कहा कि सुरक्षाबल उस इलाके में पहुंच गए हैं और मृतक की पहचान करने तथा अन्य ज़रूरी जानकारी जुटाने के लिए आगे की जांच कर रहे हैं।

इस बीच J&K पुलिस ने X पर एक पोस्ट में बताया कि SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF ने पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी के अवशेष बरामद किए, जिसे पहले एक संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News