Breaking : राजौरी में आतंकी ठिकाने का भंड़ाफोड़, जखीरा बरामद

Wednesday, Oct 28, 2026-04:38 PM (IST)

राजौरी (शिवम बक्शी) :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी से इस वक्त की एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ करते हुए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। यह बरामदगी कंडी क्षेत्र के डोबा गली इलाके में की गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद सामग्री में अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल) के चार गोले, तीन हथगोले और 2 पिका बेल्ट, पिका के 101 कारतूस शामिल हैं। इसके अलावा 16 पिस्तौल के कारतूस और ए.के राइफल के 237 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों को मौके से एक ए.के बायोनेट, ए.के. राइफल की दो मैगजीन, एक बैग और एक ग्राउंड शीट भी मिली है। फिलहाल, इस कार्रवाई के संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News