हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, रातभर सड़क पर बैठे रहे परिजन
Thursday, Sep 10, 2026-10:41 AM (IST)
आर.एस.पुरा(मुकेश): सीमावर्ती क्षेत्र आर.एस.पुरा के गांव चक्रोही में पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत के मामले को लेकर बुधवार देर रात भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मृतक के परिजनों और प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और युवक का शव पूरी रात सड़क पर रखकर प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रशासन की ओर से उन्हें कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है, लेकिन वे इन आश्वासनों को लिखित रूप में चाहते हैं। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों को लेकर लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक वे धरना समाप्त नहीं करेंगे।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में मामले में कसूरवार पाए जाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को एसपीए (SPO) के तहत नौकरी देने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परिवार को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं, युवक की मौत को लेकर चक्रोही क्षेत्र में माहौल अभी भी तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, जबकि मृतक के परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
