हत्या के प्रयास के मामले में जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 नाबालिग हिरासत में

Wednesday, Sep 09, 2026-07:40 PM (IST)

जम्मू (तनवीर): ग्रामीण पुलिस जम्मू ने हिंसक और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसते हुए डोमाना थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में तीन Children in Conflict with Law (CCLs) को पकड़ लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे/निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल टोका भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को डोमाना स्थित KV स्कूल के मुख्य गेट के पास मारपीट की घटना हुई थी। इस दौरान पुरखू कैंप, जम्मू निवासी विश्वास मनहास, पुत्र सुनील मनहास, घायल हो गए थे। घटना के संबंध में डोमाना थाने में FIR नंबर 194/2026 के तहत BNS की धारा 109, 115(2), 49 और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और CCTV फुटेज की मदद से मामले में कथित रूप से शामिल तीनों CCLs की पहचान की और उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि CCLs से मिली जानकारी और उनके खुलासे के आधार पर वारदात में इस्तेमाल हथियार टोका भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। जम्मू पुलिस ने कहा कि वह शांति और सार्वजनिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों से कानून का पालन करने तथा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से दूर रहने की अपील की है।

जम्मू पुलिस ने चोरी के दो मामलों को सुलझाया; 2 आरोपी गिरफ्तार 

जम्मू, : जम्मू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए डोमाना थाने में दर्ज चोरी के दो मामलों को सुलझा लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ₹17 लाख के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, चोरी की शिकायतों के आधार पर 20 अगस्त 2026 और 2 सितंबर 2026 को डोमाना थाने में FIR नंबर 180/2026 और 189/2026 दर्ज की गई थीं। दोनों मामले BNS की धारा 331(4) और 305 के तहत दर्ज किए गए।

जांच के दौरान डोमाना पुलिस की टीमों ने तकनीकी निगरानी और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान: शुभम कुमार, पुत्र सतीश कुमार, निवासी गुरहा ब्राह्मणा, जम्मू, साहिल कुमार, पुत्र सुभाष चंदर, निवासी भगवती नगर, जम्मू के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और आगे की जांच के आधार पर करीब ₹15 लाख के सोने-चांदी के सामान और लगभग ₹2 लाख नकद बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कूटी का इस्तेमाल करते थे। अलग-अलग इलाकों में चोरी कर वे अपनी पहचान छिपाने और पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करते थे। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के कई अन्य मामलों में शामिल होने की बात भी सामने आई है, जो अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज हैं।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News