घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wednesday, Jun 03, 2026-02:51 PM (IST)

रियासी(दिनेश ठाकुर): रियासी जिले में गांव नारकोट में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मृतका की पहचान रजिया बेगम (45) पत्नी रफीक अहमद निवासी गांव नारकोट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रजिया घरेलू हिंसा का शिकार थी। इसी से परेशान होकर उसने गत रात लगभग 10 बजे जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रजिया के जहर खाने के बाद रफीक रात 2 बजे उसे रियासी के सरकारी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सारी जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने भी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News