चिनाब किनारे रहने वाले हो जाएं Alert! नदी का जलस्तर 3 मीटर तक बढ़ने की चेतावनी
Thursday, Jun 25, 2026-08:01 PM (IST)
किश्तवाड़ ( रोहित मिश्रा ) : एनएचपीसी के डुलहस्ती पावर स्टेशन ने चिनाब नदी के किनारे रहने वाले लोगों और संबंधित विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पावर स्टेशन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, डुलहस्ती बांध के रिजर्वायर में जमा गाद (सिल्ट) को हटाने के लिए 27 जून 2026 रात 11 बजे से 28 जून 2026 शाम 8 बजे तक अनिवार्य रिजर्वायर सेडिमेंट फ्लशिंग की जाएगी।
इस प्रक्रिया के दौरान बांध के गेट खोले जाएंगे, जिससे चिनाब नदी में पानी का बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने चेतावनी दी है कि नदी का जलस्तर 2 से 3 मीटर तक बढ़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
