BREAKING: जम्मू में हो रही तेज बारिश, तवी नदी को लेकर प्रशासन Alert!
Saturday, Jul 25, 2026-01:36 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच कल पूरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन अब एक बार फिर जम्मू में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सरकार ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। NDRF और SDRF की टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों और नालों के पास जाने से बचें। खासकर जम्मू की जीवनरेखा मानी जाने वाली सूर्यपुत्री तवी नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, क्योंकि लगातार बारिश के कारण तवी नदी का जलस्तर कभी भी और बढ़ सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
