Kashmir में लगातार बारिश के बाद लोगों के रहन-सहन में बदलाव, क्या आगे भी जारी रहेगा सिलसिला?, पढ़ें...
Wednesday, Oct 14, 2026-02:44 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते मौसम में ठंडक बढ़ गई है और सर्दी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों ने स्वेटर और जैकेट पहनना शुरू कर दिया है। बारामूला शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला कल तक जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से कश्मीर घाटी में सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
