Jammu Kashmir में  फेरबदल, 6 डॉक्टरों के तबादले, आदेश जारी,

Friday, Oct 02, 2026-08:45 PM (IST)

जम्मू (रोशनी): जम्मू-कश्मीर सरकार के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक हित और मरीजों की देखभाल को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 6 डॉक्टरों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत ये सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आदेश के अनुसार आर.एफ.पी.टी.सी. कंगन के प्रिंसिपल डॉ. बिक्रम जीत सिंह तुल्ला को स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय कश्मीर में असिस्टैंट डायरैक्टर (टीबी) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि उनकी जगह आर.एफ.पी.टी.सी. कंगन में ही मैडिकल ऑफिसर (एम.एल.सी.डी). के रूप में कार्यरत डा. हकीम निसार अली को प्रिंसिपल बनाया गया है। इसके अलावा जिला अस्पताल बडगाम में ए.एस.वाई.एम. में तैनात डा. शगुफ्ता फारूक को पी.एच.सी. बेमिना श्रीनगर ट्रांसफार्मर किया गया है।

वहीं राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल जम्मू की मैडिकल ऑफिसर डा. साहीला कुरैशी को मोबाइल यूनिट जम्मू में और मोबाइल यूनिट जम्मू में तैनात डॉ. सुनीता शर्मा को निदेशालय स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू में मैडिकल ऑफिसर (वी.डी.) के पद पर तैनात किया गया है, साथ ही निदेशालय में वीडी में तैनात डा. सुमेरा खान को राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल जम्मू में ट्रांसफर किया गया है। यह आदेश जम्मू-कश्मीर सरकार के आदेशानुसार जारी किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News