मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, 25 से 27 अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर में Alert रहें लोग
Sunday, Oct 18, 2026-05:38 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू कश्मीर में आने वाले दिनों में मौसम को लेकर श्रीनगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र नई अपडेट जारी की है। मौसम विभाग केंद्र ने शनिवार को अनुमान जताया कि पूरे जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर की देर दोपहर तक मौसम के मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।
25 से 27 अक्टूबर के बीच आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है। विभाग ने किसानों को शनिवार से फसल की कटाई और अन्य कृषि कार्य फिर से शुरू करने की सलाह दी है।
इस बीच, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
सूचीबद्ध केंद्रों में गुलमर्ग में सबसे कम न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में यह 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आगे की जानकारी के लिए मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
