चिनाब नदी का जलस्तर हुआ कम, लेकिन खतरा अभी भी बरकरार, जानें नई Update

Sunday, Jul 26, 2026-04:22 PM (IST)

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :   6  दिनों तक लगातार बरसे बादलों ने जहां किसानों के सूखे खेतों में नई उम्मीदों का पानी पहुंचाया, वहीं बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे ने लोगों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। अब आखिरकार सूर्य देवता के दर्शन हुए हैं और तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है।" दिन की लगातार बारिश के बाद खिली धूप से किसानों को राहत तो है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी भी बरकरार है।

क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को मौसम ने करवट ली और तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। लगातार बारिश के कारण जिन खेतों तक अब तक पानी नहीं पहुंचा था, वहां भी पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की फसल लगाने वाले किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि इस बारिश से धान की खेती को बड़ा लाभ मिला है और सिंचाई की चिंता काफी हद तक दूर हो गई है।

हालांकि लगातार हुई बारिश के चलते नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा भी बना रहा। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील कर रहा है।

रविवार को तेज धूप निकलने के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में धीरे-धीरे पानी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रशासन और ग्रामीण अभी भी पूरी तरह सतर्क हैं, क्योंकि मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News