Update: Jammu में हादसा, पुल गिरने से मलबे में दबे मजदूर, 1 का शव बरामद, Operation जारी
Friday, May 01, 2026-08:24 PM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : मजदूर दिवस के दिन जम्मू में मजदूरों के साथ एक बड़ा हादसा पेश आया है। जम्मू के बनतलाब के ठठर इलाके में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार ठठर इलाके में पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। दोपहर बाद अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर मजदूरों पर गिर गया। जिसमें चार मजदूर मलबे में बुरी तरह दब गए। अब तक की जानकारी के अनुसार एक मजदूर का जिंदा बचा लिया गया है जबकि एक का शव बरामद किया गया है और 2 मजदूरों की तलाश अभी की जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया गया। JCB और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद एक मजदूर को जिंदा निकाल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि एक मजदूर का शव निकाला गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
हादसे के बाद मौके पर अन्य मजदूरों और पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
