Jammu Tawi में नहाते समय डूबा नाबालिग, मौके पर रेस्क्यू टीमें चला रहीं Search Operation

Monday, Jun 15, 2026-03:42 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू जिले में एक नाबालिग युवक के डूब जाने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं और युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जम्मू के कुंजवानी का 16-17 साल का युवक 11वीं कक्षा में पढ़ता था। युवक का नाम युवराज सिंह चिब उर्फ युवी बताया जा रहा है। वह जम्मू तवी बाबे की हर की पौड़ी के पास सुबह 6 बजे अपने दोस्तों के साथ  नहाने के लिए आता है और वहां पर डूब जाता है। जैसे ही युवराज के डूबने की खबर फैलती है, कुंजवानी एरिया के लोग और उनके घर वाले मौके पर पहुंचते हैं।

वहीं सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एस.डी.आर.एफ., एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ गोताखोर भी मौके पर पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा जम्मू तवी में युवक को ढूंढने का तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News