Jammu : तवी रिवर फ्रंट बनेगा आधुनिक शहर का नया चेहरा, 1300 करोड़ का प्रस्ताव तैयार, पढ़ें...

Sunday, Jul 26, 2026-08:03 PM (IST)

जम्मू (संजीव) : जम्मू शहर की लाइफ लाइन तवी रिवर फ्रंट को आधुनिक शहरी और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने बड़ा प्रस्ताव तैयार किया है। योजना के तहत तवी रिवर फ्रंट के आसपास मल्टी स्टोरी भवन जिसमें होटल, आवासीय इमारतें, शापिंग मॉल, व्यवसायिक परिसर, पार्क, वॉक वे और आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

आ​धि​कारिक सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित परियोजना का उद्देश्य तवी नदी के किनारों को सुव्यव​स्थित करते हुए पर्यटन, व्यापार और शहरी विकास को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही नदी तट पर आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं विकसित कर जम्मू को एक आकर्षक रिवर फ्रंट शहर के रूप में स्थापित करने की योजना है।

उल्लेखनीय है कि तवी रिवर फ्रंट परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण किया जा चुका है और इसे जम्मू के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विकसित करने की दिशा में आगे के चरणों का काम जारी है। इस संबंध में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महाप्रबंधक (वित्त) आशीष आनंद का कहना है कि अर्बन सिटी चैलेंज फंड के तहत तवी रिवर फ्रंट को और आकर्षक बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके तहत यहां पर होटल, आवासीय इमारतें, शापिंग मॉल, पार्किंग आदि की सुविधाओं को तैयार किया जाएगा ताकि तवी रिवर फ्रंट का क्षेत्र पर्यटन के हिसाब से सब सुविधाओं से संपन्न हो सके।

महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने भी मल्टी स्टोरी पार्किंग की योजना

जम्मू में महाराजा हरि सिंह पार्क के सामने भी जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड की अर्बन चैलेंज फंड के तहत मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण की योजना है ताकि इस क्षेत्र में पार्किंग की समस्या का स्थायी हल हो सके। योजना के तहत शहर में सड़क नेटवर्क, सार्वजनिक परिवहन, हरित क्षेत्र, पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा शहर को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए नवाचार आधारित परियोजनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। जिन परियोजनाओं का अर्बन चैलेंज फंड के तहत चयन किया जाएगा, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News