Jammu में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, पढ़ें Latest Weather Update

Wednesday, Aug 05, 2026-10:40 AM (IST)

अखनूर(रोहित मिश्रा): लगातार दो दिनों से उमस और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार को राहत मिलने की उम्मीद है। जम्मू संभाग में आज मौसम ने करवट ले ली है। आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और कई मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम के बदलते रुख के बीच उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और राजौरी जैसे पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं जम्मू के मैदानी क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें तथा मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News