जम्मू-कश्मीर में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज! जानें मौसम विभाग की नई Update
Sunday, Sep 13, 2026-05:19 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। कहीं आसमान में बादल छाए हैं तो कहीं तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों के लिए राहत की खबर दी है। प्रदेश में मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के मुताबिक, 14 से 16 सितंबर के बीच जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान खासतौर पर सुबह और दोपहर के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके बाद 17 से 21 सितंबर तक मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। किसानों को सेब और धान की कटाई समेत खेती से जुड़े अन्य काम जारी रखने की सलाह दी गई है।
वहीं, जम्मू-कश्मीर में आज के तापमान की बात करें तो कई जगहों पर तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।
कुल मिलाकर, आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने वाला है, लेकिन 14 से 16 सितंबर के बीच बारिश और गरज के साथ बौछारें कुछ इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकती हैं। ऐसे में किसानों के लिए फिलहाल खेती और कटाई के काम जारी रखने की गुंजाइश बनी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
