Jammu में खिलाड़ियों और जम्मू स्टेट मूवमेंट के बीच जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Tuesday, Aug 04, 2026-02:42 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जम्मू में प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों और जम्मू स्टेट मूवमेंट के बीच जोरदार हंगामा हो गया। बवाल बढ़ता देख मौके पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश में कुछ दिन पहले खिलाड़ियों की भर्ती‌ को लेकर एक लिस्ट जारी हुई थी। इस लिस्ट में कुछ खिलाड़ियों के नाम न आने के कारण रोष के चलते कई खिलाड़ी महाराजा हरि सिंह जी के स्टैचू के नीचे प्रोटेस्ट पर बैठे हुए थे।

वहीं आज जम्मू स्टेट मूवमेंट प्रदर्शन करने जब वहां पहुंचा तो उन्होंने जम्मू को अलग स्टेट बनाने का नारा लगा दिया। इसके बाद खिलाड़ियों और जम्मू मूवमेंट के बीच में काफी ज्यादा नोकझोंक और बवाल देखने को मिला। वहीं मौके पर जम्मू पुलिस पहुंची और इन दोनों गुटों को शांत करवाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News