Jammu Breaking : पुंछ जिले में मिलीं एक साथ 3 Landmines, मौके पर पहुंचा सुरक्षाबल
Tuesday, Sep 22, 2026-02:58 PM (IST)
पुंछ(दिनेश ठाकुर/धनुज शर्मा): जम्मू संभाग के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों को सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में जंग लगी तीन लैंडमाइन मिलीं। सुरक्षाबलों ने सभी लैंडमाइन को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया है।
जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में 3 लैंडमाइन मिली थीं। ये माइन तब मिलीं जब सुरक्षाबल के जवान बॉर्डर के पास बसे गांव धरणा बसोनी के पास फागवारी गली इलाके में कुछ काम कर रहे थे।
लैंडमाइन की सूचना मिलते ही तुरंत सेना के बम निरोधक दस्ते को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बम निरोधक दस्ते की टीम ने बिना किसी नुकसान के इन माइन को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।
उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोकने की रणनीति के तहत सेना घुसपैठ के रास्तों को बंद करने के लिए लैंडमाइन का इस्तेमाल करती है और कभी-कभी बारिश की वजह से ये अपनी जगह से हट जाती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
