Jammu :  परगवाल में संदिग्ध कबूतर मिलने से हड़कंप, 11 अंकों के नंबर मिलने से जांच तेज

Monday, Sep 21, 2026-08:49 PM (IST)

जम्मू  (किशोर): सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के गांव हमीरपुर-कोना में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब आसमान में उड़ता हुआ एक संदिग्ध कबूतर दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट परगवाल की टीम मौके पर पहुंची और कबूतर को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, कबूतर के दोनों पैरों में अलग-अलग रंग की रिंग लगी हुई पाई गईं। एक पैर में हरे रंग, जबकि दूसरे पैर में लाल रंग की रिंग लगी थी। दोनों रिंगों पर 11 अंकों के नंबर अंकित पाए गए हैं। रिंगों पर नंबर पाए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कबूतर और उस पर लगी रिंगों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर रही हैं बरामद कबूतर पकिस्तान से आऐ है या लोकल है ।

पुलिस द्वारा रिंगों पर अंकित नंबरों का सत्यापन करने के साथ-साथ यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कबूतर कहां से आया और इन रिंगों का संबंध किससे है। पुलिस कबूतर से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News