Jammu रेलवे स्टेशन पर अचानक मचा हड़कंप! एक घंटे तक चला हाई अलर्ट ऑपरेशन

Sunday, Jun 14, 2026-07:07 PM (IST)

जम्मू ( दिनेश ठाकुर ) :  जम्मू के परगल्टा रेलवे स्टेशन पर आज सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियां अचानक बढ़ गईं, जब यहां एक बड़े स्तर की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास में पुलिस, SOG, RPF, SDRF, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, बम निरोधक दस्ता और मेडिकल टीम समेत कई एजेंसियों ने हिस्सा लिया। जैसे ही यह ऑपरेशन शुरू हुआ मौके पर मौजूद कई लोग हैरान हो गए। यह एक अभ्यास था जो कि एमरजैंसी से निपटने के लिए किया जा रहा था। 

 आज जम्मू के बजल्टा में परगल्टा रेलवे स्टेशन पर सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक एक व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसका मकसद अलग-अलग सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियों की तैयारी और आपसी तालमेल को परखना था। इस ड्रिल की देखरेख PP GRP बजल्टा के इंचार्ज इंस्पेक्टर मो. रफी ने की, जिसमें PP बजल्टा के GRP जवान और PP सिधरा की पुलिस टीम भी शामिल थी।

PunjabKesari

इस अभ्यास में SOG जम्मू, RPF बजल्टा, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, SDRF, एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम, बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDS), डॉग स्क्वाड, PCR जम्मू के फोटोग्राफर, GRP जम्मू की महिला पुलिसकर्मी और अन्य सहयोगी एजेंसियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक पूरी हुई, जिसमें एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, तेजी से कार्रवाई करने की क्षमता और इमरजेंसी स्थितियों से निपटने की तैयारी दिखाई दी। यह अभ्यास बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News