Amarnath Yatra के मद्देनज़र Jammu में हाई अलर्ट, सुबह-सुबह बस स्टैंड पर पहुंची पुलिस टीमें
Friday, Jun 26, 2026-11:48 AM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री बाबा अमरनाथ जी की यात्रा 3 जुलाई 2026 को शुरू होने जा रही है। इसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।
जानकारी के अनुसार बाबा अमरनाथ जी की यात्रा को लेकर काफी ज्यादा चौकसी बढ़ाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के प्रवेश द्वार लखनपुर से लेकर नेशनल हाईवे, जम्मू, श्रीनगर, बालटाल, पहलगाम के रास्तों पर काफी ज्यादा सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिस तरह से बाबा अमरनाथ जी की यात्रा शुरू होनी है उसी को लेकर कोई भी अप्रिय घटना ना हो और यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसलिए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।
वहीं अगर बात करें जम्मू के बस स्टैंड की तो वहां पर भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आने वाले यात्रियों से और दुकानदारों से पूछताछ की। वहां पर आए यात्रियों के आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड आदि चैक किए गए। वहीं एस.एच.ओ. बस स्टैंड ने दुकानदारों के साथ बात की कि अगर किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है या संदिग्ध चीज दिखती है तो तुरंत नजदीकी जम्मू बस स्टैंड के पुलिस स्टेशन में सूचित करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
