Amarnath Yatra 2026: श्रद्धालुओं के लिए तैयार हुआ आधार शिविर, मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

Monday, Jun 15, 2026-03:01 PM (IST)

जम्मू(संजीव दुबे): जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई 2026 से बाबा अमरनाथ जी की यात्रा शुरू होने जा रही है। इसी को लेकर पंजाब केसरी टी.वी. की टीम ने जम्मू में अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर यात्री निवास का दौरा किया। वहीं यात्री निवास पर अमरनाथ यात्रियों के लिए की जा रही तैयारियां सोमवार 15 जून को पूरी हो गईंl

उल्लेखनीय है कि यात्री निवास जम्मू में स्थित एक प्रमुख बेस कैंप और ट्रांजिट सुविधा है। यह स्थान हर साल अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, पंजीकरण और सुरक्षा जांच का मुख्य केंद्र होता है।

यात्री निवास के मुख्य बिंदु:

उद्देश्य: अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को आवास, भोजन, सुरक्षा और परिवहन (जैसे बस और टैक्सियां) प्रदान करना।

सुविधाएं: इसमें टेंट, डॉर्मिटरी, पीने का पानी, चिकित्सा शिविर, और यात्रा पंजीकरण काउंटर जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं शामिल होती हैं।

यात्रा मार्ग: यहीं से सुरक्षाबलों की निगरानी में यात्रियों के जत्थे अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होते हैं।

इसके अलावा यात्री निवास में 24 घंटे काम करने वाला पुलिस कंट्रोल रूम, पर्यटन विभाग का केंद्र, रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का काउंटर, बी.एस.एन.एल. का काउंटर, चिकित्सा केंद्र, 9000 यात्रियों के ठहरने और खाने पीने की सुविधा, एयर कंडीशन हॉल, लंगर हॉल आदि की सुविधा उपलब्ध कारवाई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News