Mata Vaishno Devi के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू हुआ यात्रा Registration

Saturday, Jul 25, 2026-10:29 AM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): मां वैष्णो देवी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के अनुसार मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी यात्रा को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और वे फिर से माता रानी के दर्शनों के लिए पंजीकरण करवा कर अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खराब मौसम के चलते अस्थाई रूप से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा हेतु पंजीकरण को शनिवार सुबह 7 बजे से खोल दिया गया है। इसके बाद से मां भगवती के दर्शनों के लिए कटड़ा में ठहरे श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शनिवार को भी क्षेत्र में हल्की बारिश थी, बारिश और स्थिति को देखते हुए 200 पंजीकरण होने के बाद एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को दोबारा स्थगित कर दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News