हर हर महादेव! मुश्किल हुए रास्ते, मौसम भी दे रहा चुनौती... लेकिन फिर भी आस्था का अटूट विश्वास!

Friday, Jul 31, 2026-03:28 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर सिंह ) :   जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में लगातर बने खराब मौसम के बाबजूद अमरनाथ यात्रियों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं का 24वां जत्था भगवती नगर यात्री निवास, जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र गुफा की ओर रवाना हुआ। इस जत्थे में कुल 1,605 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें 54 वाहनों के काफिले के माध्यम से बालटाल बेस कैंप के लिए भेजा गया। 

संयुक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष (JPCR) के अनुसार, जत्था सुबह 2:42 बजे रवाना हुआ। इसमें 1,215 पुरुष, 335 महिलाएं, 48 साधु, 5 साध्वियां और साधुओं के साथ 2 बच्चे शामिल हैं। काफिले में 38 बसें, 7 मीडियम मोटर वाहन (MMV) और 9 हल्के मोटर वाहन (LMV) शामिल रहे। 

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर मुरम्मत एवं ढलान स्थिरीकरण कार्य के कारण यातायात प्रतिबंधों के बावजूद यात्रा का यह जत्था सुरक्षित रूप से रवाना किया गया। एहतियात के तौर पर इस बार श्रद्धालुओं को केवल बालटाल मार्ग से यात्रा पर भेजा जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News