कुलगाम हमले के बाद Farooq Abdullah ने खोले पुराने पत्ते, Pakistan को लेकर भी कही बड़ी बात!

Thursday, Nov 12, 2026-03:58 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर :   जम्मू-कश्मीर में कल हुए आतंकवादी हमले ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान के साथ बातचीत का मुद्दा गरमा गया है। इस हमले के बाद नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला का बयान सामने आया है जिसमें एक बार फिर से उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत की सिफारिश की है। आए दिन जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों के पर चिंता जताते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि आपसी बातचीत से समस्या का हल ढूंढा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन यह दावा करता है कि जम्मू-कश्मीर में सब ठीक है तो ऐसे आतंकी हमलों के बाद जवाबदेही भी प्रशासन की ही बनती है। उन्होंने याद दिलाया कि वह 15 मई 2026 को भी पाकिस्तान के साथ बातचीत की वकालत कर चुके हैं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बुधवार दोपहर कुलगाम जिले के नोवपोरा अखरान में आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें CRPF की 46वीं बटालियन के 3 जवान घायल हो गए,  इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम सहित जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अभी भी सर्च ऑपरेशन बड़े पैमाने पर चल रहा है। बारामूला, किश्तवाड़ और सांबा सहित कई जगहों पर सुरक्षा बल तैनात है और रास्तों पर आने-जाने वाले वाहनों के कड़ी जांच की जा रही है। इसके अलावा कल पूछताछ के लिए लगभग 500 लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

इस आतंकी हमले में CRPF की नाका पार्टी पर हमला किया गया था जिसमें HC/GD सोमवीर, CT/GD संतोष चंद्रू और CT/GD राकेश दास तीन जवान घायल हुए जिनका इलाज चल रहा है। फारूक अब्दुल्ला ने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना भी की है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News