जम्मू-कश्मीर के इस Highway पर भारी भूस्खलन, दोनों ओर से रुके गाड़ियों के चक्के

Thursday, Nov 12, 2026-01:34 PM (IST)

बारामूला  ( रेजवान मीर ) :  जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। बारामूला के उड़ी इलाके में राजरवानी के पास भारी भूस्खलन हुआ है, जिससे उड़ी-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन के चलते दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, संबंधित विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और सड़क को यातायात के लिए बहाल करने के काम में जुटी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण राहत एवं बहाली कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन की ओर से यात्रियों को सड़क बहाल होने तक इस मार्ग पर सफर करने से बचने की सलाह दी जाती है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News