Mughal Road को लेकर प्रशासन ने जारी किए Orders!... जानें क्यूं

Thursday, Nov 12, 2026-04:13 PM (IST)

पुंछ (  धनुज ) :  जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। यहां कई इलाकों में आज भी बर्फबारी हुई है। अगर जम्मू-कश्मीर के इलाके पुंछ की बात करें तो यहां ऐतिहासिक मुगल रोड पर ताज़ा बर्फबारी शुरू हो गई है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस रास्ते पर सभी तरह के वाहनों की आवाजाही रोक दी है।

SSP ट्रैफिक रूरल जम्मू, मास्टर पॉपसी के अनुसार, मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है और अगले आदेश तक यह रास्ता बंद रहेगा। यह फैसला ताज़ा बर्फबारी और मौजूदा मौसम के हालात को देखते हुए लिया गया है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यात्रियों और सफर करने वालों को सलाह दी गई है कि जब तक आधिकारिक तौर पर यातायात बहाल नहीं हो जाता, तब तक वे मुगल रोड पर यात्रा न करें। आगे की जानकारी ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News