Amarnath Yatra को लेकर सरकार Alert, 2 नोडल अधिकारी किए नियुक्त

Tuesday, Jun 23, 2026-04:22 PM (IST)

जम्मू डेस्क(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर में 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। इस दौरान यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने के लिए 2 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदेश जारी करते हुए 2 आई.ए.एस. (IAS) अधिकारियों को अमरनाथ यात्रा को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त अधिकारी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ नए कार्यभार को भी संभालेंगे। जानकारी के अनुसार पहलगाम मार्ग पर युवा सेवा और खेल विभाग के कमिश्नर/सेक्रेटरी शाहिद इकबाल चौधरी, IAS और बालटाल मार्ग पर जम्मू-कश्मीर पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (JKPCL) के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (JKPDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल यादव (IAS) अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं निभाएंगे।

PunjabKesari, Nodal Officers appointed for Amarnath Yatra

एल.जी. द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि दोनों अधिकारी श्री अमरनाथ जी यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर बारीकी से नज़र रखेंगे और यात्रा संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखेंगे। इसके अलावा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के साथ नियमित रूप से संपर्क बनाए रखेंगे और उन्हें रिपोर्ट करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News