Amarnath Yatra 2026: बस किराये में बढ़ौतरी, जानें यात्रियों की जेब कितना बढ़ेगा बोझ
Saturday, Jun 13, 2026-08:23 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 3 जुलाई से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा में शिवभक्तों के लिए जम्मू कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट Corporation बस सेवा उपलब्ध करवाएगी। यात्रा अवधि के दौरान जम्मू, भगवती नगर, पहलगाम और बालटाल रूटों पर Corporation की करीब 200 बस चलाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा मिल सके। साथ में यह भी बता दें कि इस बार यात्रियों को बस किराए में 18 फीसदी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा।
JKRTC अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक बसों की व्यवस्था की जा रही है, जिनमें बेहतर बैठने की सुविधा, सुरक्षा इंतजाम और नियमित सेवाएं शामिल होंगी। प्रशासन की ओर से यात्रा मार्गों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों को 18 फीसदी महंगा किराया देना पड़ेगा। Corporation के M.D रशीद अहमद वार ने इसकी पुष्टि की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
