वाहन चालकों के लिए अहम खबर, Amarnath Yatra के मद्देनजर जारी हुई Traffic Advisory
Tuesday, Jun 30, 2026-06:34 PM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): आने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई 2026 को जम्मू से रवाना होगा। ऐसे में 1 जुलाई 2026 को शाम 7:00 बजे के बाद काजीगुंड से जम्मू की ओर और जखैनी (उधमपुर) से श्रीनगर की ओर भारी वाहनों (HMV) की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, हल्के वाहनों (LMV) को रात 11:00 बजे तक चलने की अनुमति होगी।
2 जुलाई को यात्रा काफिले के बाद ट्रैफिक की आवाजाही :
ऊपर की ओर जाने वाले हल्के वाहनों (LMV)/निजी कारों/HPSV को नगरोटा (जम्मू) से उधमपुर की ओर जाने की अनुमति तब दी जाएगी जब ऊपर जाने वाले यात्रा काफिले का आखिरी हिस्सा जखैनी (उधमपुर) को पार कर लेगा। (कट-ऑफ समय के बारे में जानकारी के लिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रैफिक हैडक्वाटर की दैनिक एडवाइजरी देखें।)
इसी तरह, नीचे की ओर आने वाले हल्के वाहनों (LMV)/निजी कारों/HPSV को काजीगुंड से जम्मू की ओर जाने की अनुमति तब दी जाएगी जब नीचे आने वाले बालटाल यात्रा काफिले का आखिरी हिस्सा मारोग को पार कर लेगा। (कट-ऑफ समय के बारे में जानकारी के लिए, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे ट्रैफिक हैडक्वाटर की दैनिक एडवाइजरी देखें।)
भारी वाहनों (HMV) की आवाजाही :
भारी वाहनों (HMV) को मौजूदा ट्रैफिक स्थिति के आकलन के आधार पर केवल वैकल्पिक दिनों में चलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, शाम 7:00 बजे के बाद काजीगुंड या जखैनी (उधमपुर) से किसी भी भारी वाहन (HMV) को चलने की अनुमति नहीं होगी।
ताज़ा सामान, जल्दी खराब होने वाली चीज़ों और पशुओं को ले जाने वाले वाहन ऑपरेटरों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वाहनों को उसी अनुसार लोड करें।
कट-ऑफ समय के बाद, जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के भीतर स्थानीय यात्रियों की ज़िले के अंदर आवाजाही की अनुमति केवल वैध फोटो पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही दी जाएगी; यात्रा के दौरान उन्हें ये पहचान पत्र अपने साथ रखने होंगे।
जरूरी सूचना
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और श्री अमरनाथ जी यात्रा के सुचारू संचालन के लिए ट्रैफिक पुलिस/एग्जीक्यूटिव पुलिस का सहयोग करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
