3 जुलाई से शुरू होगी Amarnath Yatra, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम
Monday, Jun 22, 2026-05:11 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। आगामी श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ कर दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, CRPF, सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती की गई है।
3 july2026 को शुरू हो रहीं यात्रा के लिए आधार शिविर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। CCTV निगरानी, वाहन जांच, सामान की स्क्रीनिंग तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा बलों ने शिविर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कॉम्बिंग एवं सैनेटाइजेशन अभियान भी चलाया।
प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुचारु यात्रा अनुभव प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Amarnath Yatra 2026: बारिश के अलर्ट के बीच अमरनाथ यात्रा कैसे चलेगी? Anshul Garg ने बताया पूरा प्लान
