सावधान! Jammu Kashmir में बिगड़ने वाला है मौसम, विभाग ने जारी किया Alert

Wednesday, Jun 17, 2026-12:40 PM (IST)

जम्मू(रोशनी): बीते दिनों सुबह हुई हल्की बारिश के बाद जम्मू में गर्मी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर तक गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। इसके साथ हीट वेव का असर भी देखा गया, जिससे लोग बेहाल नजर आए। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही काफी कम रही और लोग छाया की तलाश में नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में आज देर शाम को मौसम के करवट बदलने की संभावना है। 17 जून को दोपहर बाद कई स्थानों पर आंशिक रूप से सामान्य बादल, हल्की बारिश, तेज बौछारें, गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 18 से 22 जून तक सामान्य बादल के साथ एक-दो बार हल्की बारिश, तेज बौछारें, गरज-चमक, ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाएं होने की संभावना है।

वहीं 23 से 25 जून तक आंशिक रूप से सामान्य बादल और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व तेज बौछारें हो सकती हैं। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि बागवानी छिड़काव सुबह के समय करें। गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान ढीली संरचनाओं, बिजली के खंभों-तारों और पुराने पेड़ों से दूर रहें। इस दौरान शिकार और बोटिंग गतिविधियां निलंबित रखें। अगले 5 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज बौछारों से फ्लैश फ्लड व मडस्लाइड की आशंका भी जताई गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News