40 डिग्री की तपिश के बाद मौसम ने ली करवट, Jammu Kashmir के लिए मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

Thursday, Jun 25, 2026-11:54 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू संभाग में बीती देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार सुबह तक जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से काफी राहत मिली है। बीते दिन जम्मू में तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे और बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

देर रात शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। ठंडी हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी का हर कोई आनंद ले रहा है। किसान वर्ग के लिए भी यह बारिश अमृत साबित हो रही है। फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से सूखे की मार झेल रहे खेतों को नई जिंदगी मिली है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज जम्मू और कश्मीर के दोनों संभागों में बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट पहले ही जारी किया गया था। विभाग का अनुमान है कि दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कहीं-कहीं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पेड़ों और कमजोर इमारतों से दूर रहें। वाहन चालक फिसलन भरी सड़कों पर सावधानी बरतें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News