Jammu में हल्की बारिश से बढ़ी उम्मीदें ! मौसम विभाग ने Yellow Alert किया जारी
Wednesday, Jun 24, 2026-05:12 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : पिछले दो दिनों से जम्मू में भीषण गर्मी चल रही थी। बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और हल्की बारिश होने से गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। लेकिन यह बारिश कुछ समय के लिए ही हुई। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलीं। कुछ समय बाद मौसम सामान्य हो गया।
लोगों को उम्मीद है कि शाम तक या देर रात तक मौसम फिर करवट लेगा और गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ देर की बारिश से लोगों को सुकून मिला और लोगों के चेहरे खिल उठे।
वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग द्वारा पहले ही मौसम में बदलाव को लेकर जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों के लिए आज 'Yellow Alert' जारी किया था। इस दौरान हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई थी। कुछ ही पल हुई बारिश का लोगों ने खूब आनंद उठाया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
