सुबह-सुबह झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, IMD ने जारी किया Alert

Tuesday, Jun 16, 2026-10:56 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): मंगलवार सुबह जम्मू संभाग के कई इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। सुबह होते ही मौसम सुहावना हो गया और ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में 10 बजे तक झमाझम बारिश हुई तो कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

पिछले कुछ दिनों से जम्मू में गर्मी अपने तेवर दिखा रही थी। लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे। लेकिन मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद मौसम एकदम "कूल-कूल" हो गया। ठंडी-ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार आज जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में बारिश की संभावना है। विभाग ने तेज हवाओं और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर इसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज हवाओं के दौरान पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों से दूरी बनाए रखें। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वोटिंग एक्टिविटी को फिलहाल टाल दें। बारिश के बाद जम्मू का मौसम खुशगवार हो गया है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News