Jammu में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, अवैध सामान के साथ 1 गिरफ्तार
Saturday, Jun 13, 2026-02:06 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा नशे के कारोबार और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्निया पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने कोठे कल्याण गांव में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि अर्निया पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 12 जून, 2026 की शाम को कोठे कल्याण गांव में अचानक नाका चेकिंग की। नाका चेकिंग के दौरान, प्रवीन कुमार उर्फ पिन्ना (पिता देव राज, निवासी चोरली कोठे, बिश्नाह, जम्मू) को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 4.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
इसके बाद, अर्निया पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत FIR नंबर 34/2026 दर्ज की गई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
