Jammu की वाल्मीकि कॉलोनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लोग हिरासत में
Wednesday, Jun 24, 2026-02:05 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने से पहले जम्मू पुलिस ने वाल्मीकि कॉलोनी क्षेत्र से छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए लोगों से नशीला पदार्थ भी बरामद किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर जम्मू कश्मीर पुलिस अमरनाथ यात्रा से पहले अपराधी तत्वों और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं।
वाल्मीकि कॉलोनी के अलावा तवी किनारे और नानक नगर में भी तलाशी अभियान चलाया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
