भीषण गर्मी में Jammu बेहाल! बिजली-पानी की किल्लत पर सड़क पर उतरे लोग

Friday, Jul 10, 2026-05:36 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): एक ओर जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है, तो दूसरी ओर जम्मू शहर के लोग भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। बार-बार लगने वाले लंबे बिजली कट और बाधित पेयजल आपूर्ति ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को भी गर्मी और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के विरोध में डोगरा फ्रंट के प्रधान अशोक गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News