Jammu में कल लगेगा Powercut, जानें कौन-से इलाकों में बंद रहेगी बिजली
Wednesday, Jun 24, 2026-10:26 AM (IST)
जम्मू डेस्क(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जे.पी.डी.सी.एल.) ने आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते 25 जून को जम्मू संभाग के सांबा में विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहने की सूचना जारी की है।
मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार ग्रिड स्टेशन मीरां साहिब से निकलने वाली 33 केवी बियासपुर लाइन पर 25 जून को सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसके चलते बियासपुर, कोटली, कल्याना, साई कलां, कनचक्क, अब्दुल्लियां, निकोवाल तथा आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
