Jammu में देर रात Market में लगी भयंकर आग, 40-50 दुकानें और सामान जलकर राख
Monday, Oct 26, 2026-10:32 AM (IST)
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू रेलवे स्टेशन के पास स्थित शिव मार्केट में अचानक देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में आग लगने से 40-50 दुकानें और दुकानों का अंदर का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर लोगों ने फायर एंड एमरजैंसी विभाग को सूचित किया और फायर एंड एमरजैंसी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी ज्यादा भयंकर फैली हुई थी कि काफी ज्यादा मशक्कतों के बाद उस पर काबू पाया गया।
वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के पुलिस स्टेशन त्रिकुटा नगर ने इस मामले को दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है कि आखिर किन कारणों से शिवा मार्केट में आग लगी है। पुलिस कारणों पर जांच पड़ताल कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
