जम्मू बस स्टैंड पर तलाशी अभियान के दौरान 2 गिरफ्तार, सामान बरामद

Friday, Jun 26, 2026-04:26 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  आगामी 3 जुलाई 2026 से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रा के मद्देनजर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां संवेदनशील स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के बस स्टैंड क्षेत्र में विशेष तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस थाना बस स्टैंड के SHO अश्वनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 480 नशीले कैप्सूल और 70 नशीली टैबलेट्स बरामद की गईं।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाना बस स्टैंड ले जाया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई किया जाना था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमरनाथ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर लगातार तलाशी अभियान, वाहन जांच और निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या संदिग्ध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News